Hindi News Portal
मनोरंजन

बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म, शर्ट के बटन खोल दिखाया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। बिपाशा बसु ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा संग उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी रोमांटिक पोज दिए हैं। बिपाशा बसु तस्वीरों में व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शर्ट के बटन को अनबटन करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप को प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में करण ने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपने हाथ रखा है। बिपाशा और करण दोनों ही व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं।बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे मस्ती भरे अंदाज में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है...इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।बिपाशा ने आगे अपनी पोस्ट में फैंस का उनके बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। बिपाशा ने आगे लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस की खुशी से बावले हो गाए हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में बिपाशा और करण को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, कई लोग हार्ट इमोजी शेयर करके एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।बता दे, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच काफी नजदीकियां बढऩे लगीं। कई बार दोनों को एक साथ भी देखा गया। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके आधार साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है।

17 August, 2022

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।