Hindi News Portal
खेल

भारतीय महिलाओं ने मालदीव को 9-0 से रौंदा

काठमांडू ,12 सितंबर । भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2022 में एकतरफा मुकाबले में मालदीव को 9-0 से मात दी।
भारत की ओर से अंजू तमांग (24', 45+2', 85', 88') ने सर्वाधिक चार गोल किये। इसके अलावा डांगमेई ग्रेस (53', 86') ने दो गोल किये, जबकि प्रियंका देवी (42'), सौम्या गुगुलोथ (55') और कश्मीना (84') ने एक-एक गोल जमाया।
दूसरी ओर, मालदीव एक बार भी बॉल को भारतीय गोलकीपर के पार नहीं पहुंचा सकी और भारत ने 9-0 के विशाल अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।
भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी थी। भारत का अगला मुकाबला सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

12 September, 2022

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल