Hindi News Portal
अपराध

दिल्ली में नाबालिग लड़के से सामूहिक दुराचार, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

नई दिल्ली ,26 सितंबर; दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि, राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में चार लोगों ने 12 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने बेरहमी से दुराचार किया और उसे लाठियों से पीटा गया। उन्होंने आगे कहा कि, डीसीडब्ल्यू टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मालीवाल ने कहा कि, चार आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी भी फरार हैं।
दिल्ली पुलिस को जारी एक नोटिस में, मालीवाल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि 18 सितंबर को 4 लोगों द्वारा उनके बच्चे के साथ सामूहिक दुराचार किया गया, जिन्होंने उसके निजी अंगों में रॉड भी डाली। उन्होंने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को इस भयावह घटना के बारे में सूचित किया।
मालीवाल ने बताया कि लड़के को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने 28 सितंबर तक प्राथमिकी की प्रति के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की।
00

26 September, 2022

होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरुण गवली को समय से पहले जेल से रिहाई मिलेगी,
HC ने जारी किया आदेश
पुलिस ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर भगोड़े घोषित
करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप था ।
पूर्व IPS संजीव भट्ट दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी
बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हिरासत में हुक्का पार्लर में पकड़े गए
कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है