Hindi News Portal

भोपाल रेल मंडल कई श्रेणियों में पुरस्कृात हुआ । डीआरएम और अधिकारी और कर्मचारियों का लौटेने पर जोरदार स्वागत।

भोपाल रेल मंडल ने बीते वर्ष अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर में दिनांक 03.06.2022 को आयोजित "67वाँ रेल सप्ताह समारोह-2022" में महाप्रबन्धक पश्चिम मध्य रेल सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा वर्ष 2021-22 के भोपाल रेल मंडल ने बीते वर्ष अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उसकी इन्हीं उपलब्धिायों को सराहते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जबलपुर में आयोजित 67वे रेल सप्ताह समारोह में डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रियंका दीक्षित समेत अधिकारियों को 10 दक्षता शील्डि, प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कार दिए । इन्हें लेकर दोनों वरिष्ठ अधिकारी शनिवार सुबह 10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रेलकर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया।