Hindi News Portal
देश

एक बार फिर मवेशी से टकराई वंदे भारत ट्रेन, फ्रंट पैनल को पहुंचा नुकसान

नई दिल्ली ,02 दिसंबर ; वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी स्टेशन के बीच गुरुवार शाम गांधीनगर मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि इस टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को नुकसान पहुंचा है। इस रूट में यह ट्रेन 2 महीने पहले शुरू हुई थी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार घटना उदवाड़ा और वापी के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 87 के पास गुरुवार को शाम करीब 6:23 पर हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाम 6.35 पर ट्रेन दोबारा रवाना हो गई। हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवर से टकराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन जानवरों से टकरा चुकी है। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन 29 अक्टूबर को बैल से टकरा गई थी। वहीं 6 अक्टूबर को भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जानवर के साथ हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था।

 फ़ाइल फोटो 

02 December, 2022

चुनाव के दौरान यात्राओं की अनुमति पर तीन दिन के भीतर फैसला लें : सुप्रीम कोर्ट
चुनाव अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जुलूस या सार्वजनिक बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा
लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही