Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

बैतूल मै बोरवेल मै गिरे तन्मय को बचाने के ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे CM शिवराज


बैतूल,07 दिसंबर ; जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। मुख्यमंत्री ने सीएमओ सहित स्थानीय प्रशासन को ज़रूरी क़दम उठाने के दिए निर्देश, रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत अहम दिशा निर्देश जारी कर रहे । सीएम, बोरवेल में फंसा है 7 साल का मासूम तन्मय सुबह तक लगभग 30 से 35 फ़िट तक खुदाई हुई, SDERF और NDRF की टीम मौक़े पर मौजूद, तन्मय को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी, पूरी रात मौक़े पर जिला कलेक्टर एस पी रहे मौजूद,
जानकारी देते है हुऐ आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। कक्षा तीसरी के छात्र तन्मय को बोरवेल से निकालने के लिए बुलडोजर से खोदाई शुरू की गई। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। तन्मय बात कर रहा है। बोरवेल के करीब तीस फीट दूर से एक बुलडोजर की मदद से खोदाई शुरू की गई है। पोकलेन मशीन मंगाई गई है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। अंदर से बच्चा कहते हुए सुनाई दे रहा है कि डर लग रहा है। बच्चे को लगातार आक्सीजन भी दी जा रही है।
बोरवेल के बाजू से गड्ढा खोदा जा रहा है।जानकारी के अनुसार बच्चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे की उम्र आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है। बोरवेल में गिरे छह साल के तन्मय पिता सुनील साहू को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए थे। आठनेर थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि तन्मय बोरवेल में करीब 50 से 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। मौके पर बुजडोजर और पोकलेन मशीन पहुंचाई गई।बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्लाक के मांडवी गांव की है। बच्चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्चा उसमें जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया।

 

 

 

07 December, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।