Hindi News Portal
भोपाल

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर संतोष कुशवाह को निलंबित किया

रायसेन 7 दिसंबर : मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने और बिना पूर्व सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा तहसील कार्यालय रायसेन में पदस्थ संतोष कुमार कुशवाह सहायक ग्रेड-3 (कानूनगो) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कुशवाह का मुख्यालय तहसील कार्यालय गैरतगंज नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि में कुशवाह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 08 दिसम्बर को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का अंतिम दिवस है। कार्य की प्रगति के अवलोकन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा तहसील कार्यालय रायसेन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार कुशवाह सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जबकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी महत्वपूर्ण कार्य तहसील कार्यालय के कानूनगो द्वारा ही देखा जाता है।
इसके अतिरिक्त सांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-142 के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुबे द्वारा वहां उपस्थित बीएलओ राजकुमार शाक्या से मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रगति की जानकारी लिए जाने पर अवगत कराया गया कि उनके पास फार्म-6 उपलब्ध नहीं है।
तहसील कार्यालय की कानूनगो शाखा से फार्म-6 बीएलओ श्री शाक्या को प्राप्त नहीं हुए हैं। सहायक ग्रेड-3 कुशवाह का यह कृत्य मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।श्री कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कुशवाह का मुख्यालय तहसील कार्यालय गैरतगंज नियत किया गया है।।

07 December, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे