Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने देखा ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन

केन्द्र सरकार द्वारा देश के 8 प्रदेश में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में कार्य किया जायेगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर का चयन कर सम्पूर्ण विकास के कार्य किए जायेंगे। मध्यप्रदेश के तीन शहर देवास, पीथमपुर और ग्वालियर का चयन राज्य सरकार द्वारा किया गया है। इन तीनों शहरों का ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। ग्वालियर ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की परियोजना ईवाय कंपनी के माध्यम से तैयार की जा रही है। कंपनी द्वारा तैयार की गई परियोजना का प्रेजेंटेशन गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समक्ष भी किया गया।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में तैयार की जा रही परियोजना से ग्वालियर में विकास के नए द्वार खुलेंगे। साडा क्षेत्र का भी बेहतर विकास हो सकेगा। कंपनी द्वारा प्रेजेंटेशन से परियोजना में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। ग्वालियर के संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में ग्वालियर में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 680 हैक्टेयर क्षेत्र में यह परियोजना तैयार की जा रही है। लगभग तीन हजार करोड़ रूपए की इस परियोजना में केन्द्र सरकार की ओर से भी एक हजार करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलेगी तो ग्वालियर में एक नया ग्वालियर बनेगा। परियोजना में अधो-संरचना के साथ व्यवसायिक एवं अन्य क्षेत्रों का भी विकास होगा।

08 December, 2022

राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।
कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता : शाह
कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले चाहते हैं, उनके बेटे-बेटी आगे बढ़े।