Hindi News Portal
अपराध

महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, कहा- तंग आ गई थी प्रताडऩा से

रांची ,10 दिसंबर ; झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर भुइयां टोली गांव की रहने वाली रूनती देवी के मुताबिक उसका पति विनोद भारती शराब के नशे में उससे हमेशा मारपीट करता था। उसकी प्रताडऩा से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। बीती रात वह शराब के नशे में घर आया और उसने एक बार फिर पत्नी को गाली-गलौज की। रूनती देवी ने उसके सोने का इंतजार किया। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांधकर चादर के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकल गई। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली जब आग की गंध आसपास के घरों तक पहुंची। लोगों ने घर का दरवाजा खोल आग बुझाई और विनोद भारती को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी रूनती देवी ने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उनके झगड़ों को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।
00

10 December, 2022

होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरुण गवली को समय से पहले जेल से रिहाई मिलेगी,
HC ने जारी किया आदेश
पुलिस ने आरजीपीवी के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर भगोड़े घोषित
करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप था ।
पूर्व IPS संजीव भट्ट दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ड्रग-प्लांटिंग मामले में 1996 के अपराधों का दोषी
बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हिरासत में हुक्का पार्लर में पकड़े गए
कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है