Hindi News Portal
भोपाल

विधायक रामेश्वर शर्मा का एक और नवाचार अब्बास नगर मार्ग का नाम शहीद भगत सिंह मार्ग किया

भोपाल,24 दिसंबर : हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा अपने क्षेत्र मै लगातार विकास कार्य करवा रहे है । इसी क्रम विधायक रामेश्वर शर्मा ने वार्ड क्रमांक - 01 में गांधी नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई मार्गों के लोकार्पण के साथ कई स्थानों का निरीक्षण भी किया। दौरे में पधारे विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा किया। दरअसल गांधीनगर क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह मार्ग किया जाए। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप विधायक रामेश्वर शर्मा ने अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलकर शहीद भगतसिंह मार्ग कर दिया तथा नवीन नाम के साथ मार्ग का लोकार्पण भी किया।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने दौरे के दौरान नवीन नामित शहीद भगत सिंह मार्ग का लोकार्पण के साथ ही हरिओम बस्ती में रोड का लोकार्पण, भगत सिंह नगर में निगम की निर्माणाधीन दुकानों का निरीक्षण, बजरंग दशहरा मैदान में मिनी स्टेडियम का निरीक्षण, संत रविदास सब्जी मंडी का निरीक्षण, झूलेलाल मार्केट में सड़क का निरीक्षण व बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।
शहीद भगत सिंह मार्ग, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक।शहीद भगत सिंह मार्ग का लोकार्पण करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाताया कि मैं जब भी क्षेत्र के दौरे पर आता था तो लोगों की कई सारी मांगों को सुनता था। उनमें एक मांग जो हमेशा उठती थी वह थी अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलाना। जनता का सेवक होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी मांगों को पूरा करूं। इसलिए गांधी नगर स्थित अब्बास नगर मार्ग का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह मार्ग किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे सड़क मार्ग हो, पुल-पुलिया या पार्क हों, हर स्थान से उसके आसपास के क्षेत्र के रहवासियों का जुड़ाव होता है। जब इन स्थानों का नामकरण महापुरुषों और शहीदों के नाम पर किया जाता है तो उनका जुड़ाव आस्था में बदल जाता है। क्योंकि वह जानते हैं कि यदि आज आजाद भारत में चैन की सांस ले पा रहे हैं तो उन्हीं महापुरुषों और शहीदों की बदौलत। इसलिए ये स्थान फिर विशेष महत्व के हो जाते हैं। शहीद भगत सिंह के नाम पर मार्ग के नामकरण का एक उद्देश्य यह भी है कि न सिर्फ वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ी भी इन नामों की महिमा को समझते हुए देश के लिए प्राणार्पण करने वाले बलिदानियों के महत्व को समझे और हमारे गौरवशाली अतीत पर गर्व करे।
इस दौरान सड़क निर्माण कार्य से खुश मार्केट के व्यापारियों ने विधायक शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर राजू मीणा, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, हरीश सबनानी, तथा झूलेलाल मार्केट के सभी व्यापारी गण उपस्थित रहे.

24 December, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे