Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

बच्चों को स्वस्थ देखकर अकल्पनीय आनन्द मिला : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 25 जनवरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हृदय रोग से लड़ कर जीतने वाले बच्चों के चेहरे पर स्वास्थ्य की मुस्कान देख कर अकल्पनीय आनंद का अनुभव हो रहा है। चौहान आज जबलपुर में जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के सामने कुचैनी परिसर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभार्थी बच्चों से सम्वाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में योगदान देने वाले जन-प्रतिनिधि, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सभी धन्यवाद के पात्र हैं। हम सभी को ऐसे मानवीय कार्यक्रमों से जुड़ना चाहिए। यही भगवान की असली पूजा है। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने प्यारे बच्चों पूछा, अब सब ठीक है
चौहान मंच से सीधे उन बच्चों के बीच पहुँच गए, जो मुख्यमंत्री बाल उपचार योजना के माध्यम से स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि अब सब ठीक है, इलाज अच्छे से हुआ कि नहीं और अब कोई तकलीफ तो नहीं है। बच्चों ने एक स्वर में "थैंक्यू मामा जी" कहा। बच्चों ने श्री चौहान को खुश होकर जवाब दिये।
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में जबलपुर जिले में वर्ष 2021 से अब तक 199 बच्चों के हृदय का निःशुल्क उपचार हुआ है। वहीं मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में योजना में जबलपुर संभाग के करीब 550 बच्चों का उपचार किया गया है।
कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र जामदार, विधायक अजय विश्नोई, नन्दिनी मरावी, सुशील तिवारी, अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया और विनय सक्सेना, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों का किया सम्मान
चौहान ने योजना में बच्चों के इलाज में महती भूमिका निभाने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एल. उमा महेश्वर, कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर सुदीप चौधरी, नि:चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील जैन एवं डॉक्टर राजीव बड़ेरिया को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सौरभ कुमार सुमन तथा समिति के उपाध्यक्ष मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के संचालक सौरभ बड़ेरिया ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

 

25 January, 2023

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।