Hindi News Portal
भोपाल

केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। यह वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्रालय में मीडियाकर्मियों से यह बात कही।

चौहान ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग और देश के हर राज्य के कल्याण की व्यवस्था बजट में निहित है। यह गरीब कल्याण, किसानों के उत्थान, माताओं, बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। ये मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। सात लाख रूपए तक की आय को टेक्स फ्री किया गया है। यह कमजोर वर्ग के कल्याण और नौजवानों का बजट है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

 

फ़ाइल फोटो 

02 February, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे