Hindi News Portal
धर्म

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज भीष्म द्वादशी है।

दिशा शूल ज्ञान---दक्षिण , परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा केशर खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे, शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढिय़ा है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पड़ेगा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढिय़ा है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की स

ोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

02 February, 2023

अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं