Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

विकास यात्रा जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल , 05 फरवरी ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आज संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा जनता की जिन्दगी को बदलने का अभियान है। संत रविदास अद्भुत संत थे। उनकी पंक्तियाँ- "ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़ों सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न" पर केन्द्र और हमारी सरकार कार्य कर रही है। हमारा संकल्प गरीबों का कल्याण है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में गाँव-गाँव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चला कर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया, जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे। अभियान में 83 लाख पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज चंबल संभाग के 3 लाख 77 हजार नये हितग्राहियों को 38 विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये गये हैं। इन सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। विकास यात्रा के दौरान भी शेष रहे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने की अहम कार्यवाही की जाएगी।
चौहान भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरूआत, मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही विकास यात्रा के गीत का अनावरण किया। कार्यक्रम की शुरूआत कन्या-पूजन और संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होने भिण्ड में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने और भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के जन्म-स्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह से बुजुर्गो को अब हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से हम विकास यात्राओं की शुरूआत कर रहे हैं। यह यात्राएँ सभी ग्रामों एवं शहरी वार्डों में जाएगी। यह यात्राएँ कोई कर्मकांड नहीं होगी, यह जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का मकसद शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना हैं। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं में लोकार्पण, शिलान्यास और हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। इसी के साथ शासन की योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोड़ कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी को आसान बनाता चाहता हूँ। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब "लाड़ली बहना" योजना मेरी बहनों की जिंदगी सँवारेगी। योजना में बहनों को हर माह एक हजार रूपये और साल में 12 हजार रूपये और 5 साल में 60 हजार रूपये देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ, वह मध्यप्रदेश में हुआ है। जो किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से प्रदेश में 83 लाख ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जो शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता रखते हैं। इन सभी नागरिको को 38 विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करने स्वीकृति-पत्र वितरण कार्य प्रदेश में चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 2 लाख 25 हजार करोड़ रूपये किसानों के खातो में डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि कनेरा सिंचाई योजना भी स्वीकृत हो गई है। हमे 65 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई सुविधा बढ़ाना है। उन्होंने भिण्ड के अधिकारियों से कहा कि वे सिंचाई के प्रस्ताव बनाये। हम सभी प्रस्तावों को स्वीकृत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी खेत पानी से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने विकास और जनता की भलाई के लिए साथ चलने का संकल्प भी दिलाया।
जिले के प्रभारी और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार लोगों की भलाई और उनके कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं को साकार करते हैं। जन-सेवा अभियान भी उन्हीं की देन है। उनका यह संकल्प था कि प्रत्येक जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले। आज जो विकास यात्रा की शुरूआत हो रही है वह भी मुख्यमंत्री की सोच है।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि जन-सेवा अभियान के स्वीकृति पत्रों का वितरण सभी 230 विधानसभाओं में किया गया। साथ ही भिण्ड की धरती पर चंबल संभाग के भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर जिले के 3 लाख 77 हजार हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है।
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता, एकता को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलने वाली विकास यात्रा मध्यप्रदेश की तस्वीर और लोगों की तकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारा है। क्षेत्रीय सांसद संध्या राय और विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में चंबल संभाग के जिलों के हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

05 February, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -