नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में पांच नाबालिगों ने एक किशोरी सहित दो लड़कियों का उनके पुरूष मित्रों के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि यह घटना कल करीब साढे आठ बजे मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटी जहां लड़कियां और उनके पुरूष मित्र घूमने गये थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने एक लड़की को अपने पुरूष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की और उनके बंधक बना लिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन के पास एकांत स्थान पर 17 और 18 वर्ष की इन लड़कियों का बलात्कार किया।