Hindi News Portal
राजनीति

कर्नाटक में भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा- जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे

नई दिल्ली 29 फर. ; भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में पार्टी की विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करगे । पार्टी ने कर्नाटक में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पूरे राज्य का दौरा कर सभी मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की चार विजय संकल्प रथ यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इनमें से एक रथ यात्रा को नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा नड्डा सोलिगा आदिवासी लोगों के साथ बातचीत करेंगे और साथ ही चामराजनगर जिले में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक दिवसीय कर्नाटक दौरे को लेकर बयान जारी कर बताया कि राज्य के एक दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा बुधवार, 1 मार्च को दोपहर 12 बजे मैसूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह दोपहर 12:55 बजे चामराजनगर जिला जाकर वहां के माले महादेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 1:10 बजे, नड्डा महादेश्वर मंदिर के सामने के मैदान से पार्टी की पहली विजय संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह पहली रथ यात्रा दक्षिणी और तटीय कर्नाटक के प्रमुख जिलों से होते हुए निकलेगी।
इसके बाद नड्डा रंगमंदिरा में सोलिगा जनजातीय लोगों के साथ संवाद करेंगे। भाजपा अध्यक्ष दोपहर बाद 3.30 बजे चामराजनगर जिले के हनूर में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

 

 


फ़ाइल फोटो

01 March, 2023

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है