Hindi News Portal
राज्य

पटना के बाद अब इस रेलवे स्टेशन के एलईडी डिस्प्ले पर चला अश्लील संदेश, मचा हड़कंप

 

 

 

पटना 18 अप्रैल , पटना रेलवे स्टेशन के टेलीविजन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलाए जाने के एक महीने बाद, भागलपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां एक एलईडी जन जागरूकता स्क्रीन पर अश्लील सामग्री दिखाई गई। भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास अंबेडकर चौक पर एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन है, जिसमें सोमवार को अश्लील सामग्री दिखाई दी।
बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और कुछ ने मोबाइल फोन पर मैसेज को कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। भागलपुर का जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और डिस्प्ले बोर्ड और संदेश को हटा दिया।
जांच में पता चला कि भागलपुर नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जीवन जागृति सोसायटी को ठेका दिया था। इसने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के कुछ स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं। एलईडी डिस्प्ले बोर्ड एक कंट्रोल रूम से संचालित होता है। सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने दावा किया कि इसे कुछ लोगों ने हैक कर लिया। इसलिए, अश्लील संदेश स्क्रीन पर प्रदर्शित हुआ।
कोतवाली थाने के एसएचओ जवाहर प्रसाद यादव ने कहा, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के आवेदन पर हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसे हैक किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले 20 मार्च को पटना जंक्शन के एलईडी स्क्रीन पर एक अश्लील वीडियो चल गया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ।

18 April, 2023

ममता सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 24,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द की
2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी।
इंसानियत शर्मसार हुई पत्नी के सामने महिला रेप से किया , धर्म बदलने को भी मजबूर किया
शिकायत के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज
युपी मै मायावती को झटका बरेली से बसपा उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ ,
क्या कारण है जाने ।
प्रधानमंत्री की ही देन है कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबको राम कहने के लिए मजबूर हुए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री बोले, देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना
एकनाथ खडसे को दाऊद और छोटा शकील से जान से मारने की धमकी मिली,
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।