Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

समता और समानता लाने की पहली पहल भगवान श्री परशुराम ने की : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 22 अप्रैल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज में समता एवं समानता लाने की सबसे पहली पहल भगवान श्री परशुराम ने की थी। उन्होंने सबको भूमि उपलब्ध कराने की पहल भी की थी। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिये हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में अब कोई भी गरीब आवासहीन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में श्री परशुराम लोक एवं धाम बनाया जायेगा। साथ ही प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर जिले के महू विकासखंड में भगवान श्री परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में परशुराम जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यहाँ भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री परशुराम, भगवान श्री विष्णु के 6वें अवतार थे। धर्म की रक्षा एवं दुष्टों के नाश के लिये उनका अवतार हुआ था। मध्यप्रदेश धन्य एवं गौरवशाली है कि भगवान श्री परशुराम का जन्म हमारे प्रदेश में हुआ। वे शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जन्म-स्थली जानापाव में 10 करोड़ 59 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य करवाये जा रहे है। इसके लिये राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जानापाव में श्री परशुराम लोक एवं धाम बनाने की रूपरेखा विद्वानों एवं प्रशासन के साथ मिल कर बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जानापाव में चल रहे विकास कार्यों और कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में कार्य-योजना की जानकारी भी प्राप्त की।
केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि यह हमारे लिये गौरव का विषय है कि भगवान श्री परशुराम की जन्म-स्थली मध्यप्रदेश में है। यह खुशी का विषय है कि इसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव पुण्य-भूमि है। राज्य सरकार द्वारा इसे तीर्थ के रूप में विकसित कर तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिये विभिन्न सुविधाएँ जुटाई जा रही है। रामकिशोर शुक्ला और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने भी सम्बोधित किया।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, छतर सिंह दरबार, अरविंद शर्मा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

23 April, 2023

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।