Hindi News Portal
खेल

बजरंग पूनिया ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ फिर अन्दोलन की राह पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया ।

नई दिल्ली 23 अप्रैल :रेसलर बजरंग पूनिया एक बार फिर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक WFI के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो जाती हम जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि इस मामले में महिला पहलवानों ने केस भी दर्ज कराया है। साथ ही कहा कि वह शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बता दें, जनवरी में महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी। पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं। वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं।
विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोच को लेकर भी कहा कि वे यौन उत्पीड़न करते हैं। मैंने आवाज उठाई थी। बृजभूषण सिंह भी महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं।

23 April, 2023

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल