Hindi News Portal
राज्य

36 दिन से फरार अमृतपाल सिंह को मोगा से पुलिस ने गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेजा

चंडीगढ़ 23 अप्रैल : 36 दिन से फरार वारिस पंजाब दे चीफ व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया । अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था।
अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे जो जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने प्रवचन भी दिए।
18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था। यहां तक कि नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल रखा था। क्योंकि बीच में खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते होते हुए पाकिस्तान भागने की फिराक में था।
सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह एक दिन पहले मोगा पहुंच गया था। जहां उसने गुरुद्वारे में शरण ली हुई थी। अमृतपाल सिंह को लेकर अब पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
अमृतपाल सिंह के सरेंडर से पहले पुलिस ने 10 अप्रैल को उसके करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पप्पलप्रीत वो शख्स था जो फरारी के दौरान अमृतपाल सिंह के साथ रहा था। पप्पलप्रीत को भी गिरफ्तार कर असम की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।
तीन दिन पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। किरणदीप लंदन जाने की तैयरी में थी, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले पुलिस ने एयरपोर्ट से ही उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने किरणदीप को छोड़ दिया था। अमृतपाल पाल कुछ महीने पहले ही दुबई से वापस पंजाब आया था और तब से वो वारिस पंजाब दे संगठन की मुखिया की जिम्मेदारी संभाल रहा था। फरारी के बीच अमृतपाल सिंह के कई वीडियो भी सामने आए थे। 29 मार्च को जारी एक वीडियो में अमृतपाल सिंह ने कहा कि था कि उसका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। उसने कहा था कि उसके ऊपर सच्चे पातशाह की कृपा है। सच्चे बादशाह ने कठिन समय में हमारी परीक्षा ली है, लेकिन ऊपर वाले ने बहुत साथ दिया है।
खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को पंजाब में गिरफ्तारी के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल लाया गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के बठिंडा हवाई अड्डे से डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाईअड्डे पर उतारा गया।
पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख के साथ डिब्रूगढ़ पहुंची। मोहनबारी हवाई अड्डे पर असम पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम पहले से ही मौजूद थी। हालांकि असम पुलिस ने अमृतपाल के डिब्रूगढ़ पहुंचने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच केंद्रीय जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

23 April, 2023

ममता सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 24,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द की
2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी।
इंसानियत शर्मसार हुई पत्नी के सामने महिला रेप से किया , धर्म बदलने को भी मजबूर किया
शिकायत के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज
युपी मै मायावती को झटका बरेली से बसपा उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ ,
क्या कारण है जाने ।
प्रधानमंत्री की ही देन है कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबको राम कहने के लिए मजबूर हुए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री बोले, देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना
एकनाथ खडसे को दाऊद और छोटा शकील से जान से मारने की धमकी मिली,
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।