Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री ने राहत राशि देकर अन्नदाताओं को संकट से उबारने का काम किया : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 29 अप्रैल : मध्यप्रदेश में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति से प्रभावित कृषकों के खाते में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को 159.52 करोड़ की राहत राशि जमा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के पन्ना जिले में भी ओलावृष्टि व असमायिक वर्षा से पीड़ित 1816 किसानों के खातों में लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार हमारे अन्नदाताओं को संकट से उबारने के लिए सदैव कृत-संकल्पित है। भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के चलते प्रदेश के किसान सशक्ति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। किसानों के साथ विपरीत समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा खडी रहती है। किसानों को कोई कष्ट न हो इसकी चिंता मुख्यमंत्री ने की है।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस बार तीन दौर में ओला-वृष्टि और असामयिक वर्षा से किसानों की फसलें खराब हुई थी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 159 करोड़ 52 लाख रूपए की राहत राशि का वितरण किया है। किसानों के हर संकट की घड़ी में उनके साथ प्रदेश सरकार हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ फसलों का नुकसान होने पर किसानों को सबसे अधिक राहत राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जहाँ भी फसलों का नुकसान हुआ है, वहाँ का सर्वे कर राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का किसानों को पूरी तरह मदद उपलब्ध कराने का संकल्प है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्णय लिया है। प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित की गई है। प्रभावित किसानों के घर बेटी की शादी होने पर 55 हजार रूपए की मदद अलग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ खडी है इसलिए प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

29 April, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे