Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

20 मई को बालाघाट में अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस मनाया जायेगा

बालाघाट 8 मई ; अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस पर 20 मई को बालाघाट के राजा भोज कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में देश एवं विदेश के 500 प्रतिभागी शामिल होंगे।राष्ट्रीय कार्यक्रम में मधुमक्खी-पालन के क्षेत्र में उपयोग में आ रही नवीन तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जायेगी। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में शहद और उसके उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा। राष्ट्रीय आयोजन में राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड, राजा भोज कृषि महाविद्यालय बालाघाट और जिला प्रशासन सहयोग करेंगे।
वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस गुजरात में मनाया गया था। इस वर्ष मध्यप्रदेश में बालाघाट को आयोजन करने का सौभाग्य मिला है। सम्मेलन में 50 हजार किसानों के शामिल होने का अनुमान है। किसान सम्मेलन में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी किसानों को दी जायेगी। किसानों को उद्यानिकी फसलों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

08 May, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -