Hindi News Portal
भोपाल

पुराने सुल्तानिया अस्पताल में 76 करोड़ से अधिक का नवीन अस्पताल बनेगा

भोपाल : गुरूवार, मई 11,सुल्तानिया अस्पताल की ज़मीन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को हस्तांतरित किया गया है। यहाँ पर अब 300 बिस्तर का नया अस्पताल बनाया जाएग। इस संबंध में सुल्तानिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विजय नंदमेहर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने हस्तांतरण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सुल्तानिया अस्पताल के हमीदिया अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद इस जगह पर नया अस्पताल बनाने की मंजूरी राज्य शासन द्वारा दी गई है।
इस संबंध में शासन द्वारा 2.8194 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क प्रदान की गई है। भूमि पर निर्मित भवन को ध्वस्त करके नवीन 300 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। जो कि लगभग 76 करोड़ 49 लाख की लागत से निर्मित होगा। यह भूमि पूर्व में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन थी। हस्तांतरण के पश्चात लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नवीन अस्पताल बनाया जावेगा। भूमि का कब्जा दिये जाने के दौरान संबंधित राजस्व अमला उपस्थित था।

11 May, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे