Hindi News Portal
राजनीति

भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 16 मई ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों के संचालन का कुचक्र किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है, किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इसी क्रम में एक प्रथम श्रेणी अधिकारी को कल ही सेवा से बर्खास्त किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो। मंत्रीगण अपने विभागों में सजग रहें और भ्रष्टाचार के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जन-सामान्य को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के लिए चिन्हित सभी कार्य समय-सीमा में हों और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। मंत्रीगण अपने क्षेत्र और प्रभार के जिलों में अभियान की निरंतर समीक्षा करते रहें। राज्य स्तर पर भी नियमित समीक्षा होगी। विकास यात्रा हो या जन सेवा अभियान, जन-कल्याण और विकास गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं के लिए योजनाओं के संबंध में 17 मई को विशेष केबिनेट होगी।

 

16 May, 2023

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है