Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा अगले महीने मोदी ,अमित शाह और अन्य की प्रदेश में 29 बड़ी सभाएं करेगी,

 

इस अभियान के अंतगर्त देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी।
भोपाल,17 मई ; केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश तक मेगा कैम्पेन चलाएगी। इसे विशेष संपर्क अभियान का नाम दिया गया है। अभियान के दौरान मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर भजापा के राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी सभाएं होंगी। इन सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित अन्य बड़े नेता शामल होंगे। मप्र में नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी की बुंदेलखंड में बड़ी सभा कराए जाने की तैयारी है।
बीना में एक बड़े प्लांट का भूमिपूजन और नरयावली मे संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम पीएम मोदी के मुख्य आतिथ्य में हो सकता है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियानचलाया जाएगा। सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
29 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित के साथ पदाधिकारी मीडिया को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद नेता शाम को सभी सोशल मीडिया को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद नेता शाम को सभी सोशल मीडिया इंफ्लूअर्स के साथ मीटिंग करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे।
भाजाप के केंद्रीय कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देशों के मुताबिक इस अभियान के अंतगर्त देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जन सभाएं होंगी, निजमें केद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगै। संपर्क से भीसमर्थन की अपील करते हुए विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।
हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवरों सं संपर्क होगा। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और भोजन, पार्टी के सभी सातों मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन और 21 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी देश भर के दस लाख बूथों पर वीसी के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 20 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। मोदी सरकार की नौ वषों की उपलब्धियों को जनता से साझा किया जाएगा और प्रचार सामग्री बांटी जाएगी।

17 May, 2023

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार