Hindi News Portal
राजनीति

कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा अबकी बार 200 पार का नारा : विष्णुदत्त शर्मा

शहडोल/अनूपपुर 21 मई ; 2003 से पहले दिग्विजय सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार में मध्यप्रदेश में दुरावस्था का दौर था। शहडोल भी विकास से अछूता था, सड़क, बिजली और पानी के लिए लोग तरसते थे। लेकिन भाजपा सरकार में शहडोल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। देश और प्रदेश के हो रहे विकास से हमारे विपक्षी दल घबराएं हुए है, वें दिन- रात सिफऱ् झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगे रहते है। हमारे कार्यकत्र्ता पूरी ताकत से झूठ और भ्रम फैलाने वालों को उखाड़ फेकेंगे और प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने अबकी बात 200 पार का जो नारा दिया है वह कार्यकर्ताओं की मेहनत से साकार होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को शहडोल और अनुपुर में जिला कार्यसिमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। अनूपपुर कार्यसमिति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी कार्यालय कोतमा विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाग लिया। प्रवास के दौरान शहडोल जाते समय शर्मा ने उमरिया के बिरसिंहपुर पाली में बिरासिनी माता जी के दर्शन किये और उमरिया जिले के निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का अवलोकन किया।
30 मई से 30 जून तक चलेगा व्यापक अभियानविष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। नए भारत के नए मध्यप्रदेश में शिवराज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून के बीच देशभर व्यापक अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि के साथ नीचे तक का बूथ कार्यकत्र्ता और पन्ना समिति तक का कार्यकत्र्ता एक्टिव होकर पुरे महीने गांव-गांव और घर-घर जाकर मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के कामों से जनता को अवगत कराएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिन कमलनाथ ने न कभी गांव देखा न खेत देखा, उन्होंने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को डिफाल्टर बना दिया था। भाजपा सरकार में संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान हित में निर्णय लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 2 लाख रूपये तक के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों पर बकाया ब्याज की राशि 2 हजार 123 करोड़ रूपये माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से 15 महीने मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार रही। इन पंद्रह महीनों में कमलनाथ ने भाजपा सरकार में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली सहायता राशि भी रोक दी थी। यहाँ तक की मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने गरीबों के मुँह से उनका निवाला तक छीन लिया।इन्ही कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छला तो रोजगार के नाम पर युवाओं को ढोल बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग देकर उनका मजाक उड़ाया था। कमलनाथ ने बूढ़े और लाचार वृद्धजनों की तीर्थदर्शन योजना तक बंद कर दी थी। आज भाजपा की प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत की है। यहाँ तक की आज हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बना है। आज मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को प्रयागराज की तीर्थ-यात्रा पर ले जा रही नियमित फ्लाइट को विमानतल से रवाना किया।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने में और झूठ बोलने में माहिर है। हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेस को भी बहनों की याद आने लगी, अब कांग्रेसी झूठ बोलकर फार्म भरवा रहें है। कार्यक्रता अलर्ट रहे और बहनों को बताएं कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब योजनाएं बंद कर बहनों से उनका हक़ छीना, जिसके कारण ये लोग सत्ता से बेदखल हुए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहनों को स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक तौर पर सशक्त बनाया। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की वादाखिलाफी, भ्रष्ट और गरीब विरोधी नीतियों के बारे में बताना है और नागरिकों को इनसे चेताना भी है। आपके परिश्रम से शहडोल जिले में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास रचेगी।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों की नृशंस हत्या हुई है। जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे, कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसका जो कमीशन बना था, उस कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई की इंक्वायरी में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जिन्होंने दंगों को भड़काया था वह सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे जगदीश टाइटलर जो लोग नेता कम गुंडों की भूमिका में ज्यादा है, सीबीआई ने कल उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की है, जल्द ही जेल के सीखचों में होंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए होने का आरोप है। जल्दी ही आपको भी सीबीआई से लेकर अन्य एजेंसी काम कर रही है, जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे।
वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों का किया सम्मानजिला कार्यसिमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने वरिष्ठ नेता भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा वहां वाहन रैली में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

21 May, 2023

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।