Hindi News Portal
18 January, 2025
व्यापार

गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को पछाड़ा कर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति,

नईदिल्ली,01 जून ; दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ हुआ है।ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपनी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में आए जोरदार उछाल के चलते उनकी संपत्ति में उछाल आया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।अडाणी संपत्ति में आए हालिया उछाल के चलते अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।उनकी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के बाद उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ वर्तमान में 109 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 12वें पायदान पर खिसक गए हैं।अडाणी की संपत्ति में पिछले 24 घंटे में 5.45 अरब डॉलर या करीब 45,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यही कारण है कि उन्होंने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।बता दें कि अडाणी साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में शुमार हैं। उनकी संपत्ति में 1 जनवरी 2024 से अब तक 26.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।इसी तरह अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 अरब डॉलर का उछाल आया है।

02 June, 2024

मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से बड़ा धमाका, दुकानदार बुरी तरह से घायल
वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने किया प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन "प्लास्टपैक 2025" का शुभारंभ
अंतराष्ट्रीय वन मेले में 30 लाख 50 हजार रूपए के वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री
300 से अधिक आगंतुको ने निशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया
विकास को दर्शाता है प्रदेश में म्यूचुअल फंड सेक्टर में सवा लाख करोड़ रूपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में आयोजित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के 2 दिवसीय निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
रेल मदद" पोर्टल/एप के माध्यम से 24x7 यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान"
विभाग यात्रियों की सेवा में दिन-रात कार्यरत रहते हैं।