Hindi News Portal
18 January, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड की 60 हजार करोड़ के निवेश परियोजना को स्वीकृति दी

भोपाल 7 जून ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगभग रू 60 हजार करोड़ के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी। इस परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 व्यक्तियों तथा संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है। परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है।मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला और गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक आर.के. सिंघल उपस्थित रहे।

07 June, 2024

राजभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा
26 जनवरी को प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे भ्रमण
जापान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश जारी
प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की केबिनेट में स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के बैठक
प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारंभ और प्रथम अमृत स्नान सबके लिए मंगलमय हो-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के दर्शन होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ कर किया
युवाओं ने हर काल में धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखा : मुख्यमंत्री आज देश के लिए बलिदान देने के साथ देश के लिए जीने वाले युवाओं की जरूरत है : शर्मा