Hindi News Portal
13 February, 2025
राज्य

ओडिशा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

नई दिल्ली ,10 जून; भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने कहा कि संसदीय बोर्ड ने राज्य में विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की है।
भाजपा विधायक दल की बैठक कल होने की संभावना है। राज्य में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम को कल गठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के साथ ही वे मुख्यरमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वरिष्ठ विधायक सुरेश पुजारी और केवी सिंह देव सहित कई अन्य नाम मुख्यएमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।
भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीत कर राज्य में पहली बार बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल के 24 वर्षों से अधिक का शासन समाप्त हो गया है।

10 June, 2024

अभद्र टिप्पणी के लिए रणवीर इलाहाबादिया समेत 7 को महिला आयोग का नोटिस, अगले हफ्ते पेश होने के निर्देश
इंडियाज गॉट लेटेंट शो के जिस एपिसोड में की टिप्पड़ी की थी।
सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, गौ-तस्करों को बीच सड़क पर गोली मारने का आदेश जारी
गर्भवती गाय की हत्या पर बोले मंत्री
सीएम योगी ने महाकुंभ में भगदड़ वाली जगह पर पहुंचकर और आवश्यक निर्देश दिए
आसपास के जिलों के बॉर्डर पर जाम और सुरक्षा का हवाई सर्वे किया।
महाकुम्भ मेले में भगदड़, 40 की मौत, 70 से अधिक घायल
आंकड़ा बढ़ने की आशंका; प्रयागराज में अभी भी 9 करोड़ लोग
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सन्यास धारण करने का राज बताया ,मां काली ने आदेश दिया …
संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया।