उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुँओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी।