Hindi News Portal
13 February, 2025
राजनीति

भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है, भाजपा अमरवाड़ा में जीत का इतिहास रचेगी ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

छिंदवाड़ा, 08 जुलाई ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को बटकाखापा और अमरवाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमरवाड़ा के हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने का कार्य भाजपा सरकार करेगी। कांग्रेस के नेता घूमने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार गरीबों की जिंदगी बचाने के लिए पीएम श्री हेल्थ एंबुलेंस सेवा चला रही है। कांग्रेस ने आदिवासी महापुरूषों, क्रांतिवीरों को कभी सम्मान नहीं दिया, भाजपा सरकार भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में आदिवासी गौरव दिवस मना रही है। जनसभा को प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, सांसद विवेक बंटी साहू एवं पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सभी लोगों की उपस्थिति और चेहरे की चमक बता रही है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता भाजपा के साथ है, यहां हमारी पार्टी को कोई नहीं हरा सकता है।
आदिवासी महापुरूषों को सम्मान देने के साथ उनकी वीरता की गाथाएं छात्रों को पढ़ाई जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमरवाड़ा क्षेत्र में पीने के पानी के साथ सबसे बड़ी समस्या सिंचाई के लिए पानी की है। इस क्षेत्र में नदियों को जोड़कर, बड़े बांध बनाकर हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। इस क्षेत्र में पीजी कॉलेज भी खोला जाएगा। आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नौकरी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साधन भी भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है। खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि स्व. मनमोहन शाह बट्टी के सभी सपनों और अधूरे कार्यों को भाजपा सरकार पूरा करेगी। स्व. मनमोहन शाह बट्टी आज जहां कहीं भी हैं, वे हमें और भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप सभी का एक वोट इस क्षेत्र के विकास को गति देगा। 10 जुलाई को प्रातः 7 बजे आप सभी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट रूपी आशीर्वाद प्रदान करें, भाजपा सरकार इस क्षेत्र में विकास में चार चांद लगाएगी। आपका एक वोट इस क्षेत्र के विकास को गति देगा। कांग्रेस नेता हमेशा झूठ फैलाते हैं, उनके झूठ के चंगुल में नहीं फंसना है। कांग्रेस के छिंदवाड़ा से कमलनाथ करीब 40 साल तक सांसद रहे, लेकिन अमरवाड़ा क्षेत्र में सिंचाई और रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया है। आप सभी भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह को वोट देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं, भाजपा सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
अमरवाड़ा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष अमरवाड़ा यादव महासभा के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता संजय यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आप एक राजनीतिक दल में नहीं बल्कि परिवार में शामिल हुए हैं। आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य हैं।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक दिनेश राय मुनमुन, सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

08 July, 2024

समर्पण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
पं. दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर निशाना साधा "और लड़ो आपस में…’,
AAP सिर्फ 30 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है वहीं कांग्रेस 0 पर सिमटी
केजरीवाल के घर के अंदर ACB की टीम को नहीं मिली एंट्री, गेट से लौटी
टीम 15 करोड़ के दावे को लेकर पूछताछ करेगी।
दिल्ली चुनाव से पहले चुनाव आयोग का दर्द छलका, माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हैं
आम आदमी पार्टी के द्वारा चुनाव आयोग पर बार-बार आरोप लगाए जा
विकसित भारत के पथ पर मील का पत्थर साबित होगा यह बजट:डॉ नरोत्तम*
पूर्व गृह मंत्री की बजट पर प्रतिक्रिया*