Hindi News Portal
व्यापार

कंपनी के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे साइरस मिस्त्री

नई दिल्ली। कल टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था। चयन समिति ने चार महीनों के लिए रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। अब नया चेयरमैन कौन होगा, इसका फैसला करने के लिए एक समिति बना दी गई है। ग्रुप के चेयरमैन पद से हटने के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा की प्रमुख कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टीसीएस, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज और टाटा पावर का चेयरमैन पद भी छोड़ना होगा।
इस बीच चेयरमैन पद से हटाए जाने से नाराज साइरस मिस्त्रीो ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। टाटा संस ने मिस्त्री को हटाने का कारण नहीं बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले को मिस्त्री कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि मिस्त्री के ग्रुप ने इस फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में जाने की बात कही है।
मिस्त्री को हटाने के बाद टाटा ग्रुप के सबसे बड़े हिस्सेादार शापूरजी और पालोनजी ग्रुप ने इस फैसले को अवैध बताया था और इसे कानूनी चुनौती देने की बात कही है।
आपको बता दें कि मिस्त्री को हटाने का निर्णय यहां टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक के बाद किया गया। अड़तालीस वर्षीय मिस्त्री की जगह 78 वर्षीय रतन टाटा को कंपनी के अंतरिम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी गई है।

25 October, 2016

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़ा, ब्याज से होने वाली आमदनी में 24.5% का इजाफा
पहले वित्तीय वर्ष 2023 में 19 रुपए का लाभांश दिया था।
IBFAN की जांच से बड़ा खुलासा नेस्ले कम्पनी भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में चीनी अधिक मिलाती है
यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अन्य देशों में ऐसे प्रोडक्ट चीनी-मुक्त हैं।
समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू निकले .. कर्मचारियों के उड़े होश;
वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे आप
माफी मांगने पहुंचे बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, आपने हर सीमा लांघ दी
अदालत ने कहा कि एक हफ्ते में जवाब दाखिल कीजिए।
भारत की ऑटो इंडस्ट्री अगले 5 साल में दुनिया में नंबर 1 होगी: केंद्रीय मंत्री गडकरी
“हम अपने काम के दम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”