Hindi News Portal
13 February, 2025
राजनीति

भगवान के रूप में बिरसा मुंडा जी के स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया :विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 13 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कामों के कारण देश ने उन्हें भगवान का दर्जा दिया, लेकिन उनके इस स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि जनजातीय समाज को रोटी, कपड़ा और मकान उपलबध कराने के प्रयास लंबे समय से होते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार उनमें स्वाभिमान जगाने का काम कर रही है। *बेजुबान नहीं, भारत को एकसूत्र में बांधने वाला है जनजातीय समाजः विष्णुदत्त शर्मा* बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सिर्फ जनजातीय क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में क्रांति का इतिहास लिखा। उनके संघर्षों और बलिदानों के बल पर समाज ने उन्हें भगवान की मान्यता दी। राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने तोप के मुंह से बांधकर उड़ा देने का विकल्प चुना, लेकिन अंग्रेजों के सामने सिर नहीं झुकाया। जिस जनजातीय समाज में ऐसे-ऐसे क्रांतिवीर और योद्धा हुए हैं, उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ‘बेजुबान’ कहते हैं। हमारा जनजातीय समाज बेजुबान नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत है। इनके प्रयासों से ही आज देश एक सूत्र में बंधा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हमें देश और समाज में जनजातीय क्रांतिवीरों के योगदान तथा जनजातीय समाज के प्रति कांग्रेस की सोच को जन-जन तक पहुंचाना है। *देश के माथे पर लगा हर कलंक मिटा रहे मोदी जी* प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत माता के माथे पर लगे हर कलंक को मिटा रहे हैं। झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक जिस दुरावस्था में था। मोदी जी की सरकार ने स्मारक को भव्यता प्रदान की है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जनजातीय समाज को सम्मान दिया। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित करने काम कांग्रेस और उसकी सरकारों ने किया, लेकिन मोदी जी की सरकार उन्हें वह सम्मान दे रही है, जिसके वो हकदार थे। धारा 370 जो कहती थी कि सफाईकर्मी का बेटा योग्य होने के बावजूद सफाईकर्मी ही रहेगा, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हटा दिया है। हमारी संसद अंग्रेजों के बनाए भवन में लगती थी, लेकिन मोदी जी ने नया संसद भवन बनवाया। श्री शर्मा ने कहा कि देश विरोधी, धर्म विरोधी और विकास विरोधी लोग समाज को तोड़ने के प्रयासों में लगे हैं, विकास की धारा को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों को जवाब देना है। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के कार्यक्रमों के दौरान हमें जन-जन तक पहुंचना है, छात्रावासों में जाकर युवाओं से मिलना है। कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ना है और उनका विश्वास जीतना है। साथ ही उन्हें यह बताना है कि भाजपा की सरकारें जनजातीय समाज की खुशहाली, विकास और सम्मान के लिए कैसे-कैसे प्रयास कर रही है। *जनजातीय समाज को स्वाभिमानी, स्वाबलंबी बना रही मोदी सरकारः हितानंद जी* बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास को भाजपा समाज में स्थापित करना चाहती है। उन्होंने अमर शहीद तिलका मांझी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश में पहली क्रांति का सूत्रपात जनजातीय योद्धाओं ने ही किया था। श्री हितानंद जी ने कहा कि जनजातीय समाज को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने के प्रयास पहले भी होते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार इन चीजों को हर व्यक्ति को उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनजातीय समाज का स्वाभिमान जगा रही है, अपनी योजनाओं से उन्हें स्वाबलंबी बना रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हों या भीमा नायक, टंट्या मामा, रानी दुर्गावती या राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह हों, मोदी सरकार ने खोज-खोजकर जनजातीय महापुरुषों को सम्मान दिया है। उनके स्मारक बनवाए हैं और उनके संघर्ष तथा बलिदान को पाठ्यक्रमों में शामिल किया है। हमें जनजातीय समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे भाजपा सरकारों के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना है। *भ्रम फैला रहे विरोधी दल* प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कुछ लोग भाजपा के विरोध में एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भाजपा संविधान खत्म कर देगी, आरक्षण खत्म कर देगी। लेकिन इतिहास गवाह है, देश में जब-जब कांग्रेस की सरकारें रही हैं, उन्होंने संविधान में बदलाव किए हैं। कांग्रेस की सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया। संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को कभी कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। कभी उन्हें चुनाव नहीं जीतने दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार के सदस्यों के मृत्यु कहीं पर हुई हो, लेकिन उन सभी के स्मारक दिल्ली में बने हैं। बाबा साहब की तो मृत्यु दिल्ली में हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने उनका स्मारक नहीं बनने दिया। भाजपा की ही मोदी सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थानों का पंचतीर्थ के रूप में विकास किया। कांग्रेस की सरकारों ने कभी बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। श्री हितानंद जी ने कहा कि स्व. अटलजी की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। भाजपा की सरकारों ने पेसा एक्ट लागू किया, जनजातीय समाज को स्वाबलंबी बनाने के लिए वन-धन जैसी योजना लागू की। जनजातीय क्षेत्रों में भाजपा की सरकार हर फाल्या, मजरे-टोले को सड़कों से जोड़ रही है, हर परिवार को पक्का मकान दे रही है। उन्होंने कहा कि हमें जनजातीय समाज को यह बताना है कि कांग्रेस ने उनके साथ कैसा-कैसा अन्याय किया है और भाजपा जनजातीय समाज तथा संविधान की रक्षक है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री हरिशंकर खटीक, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. निशांत खरे एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कल सिंह भांवर ने संबोधित किया। मंच पर प्रदेश शासन की मंत्री श्री संपतिया उइके, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्रीमती हिमाद्री सिंह उपस्थित थीं। बैठक का संचालन श्री पंकज टेकाम ने किया।

13 January, 2025

समर्पण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
पं. दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर निशाना साधा "और लड़ो आपस में…’,
AAP सिर्फ 30 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है वहीं कांग्रेस 0 पर सिमटी
केजरीवाल के घर के अंदर ACB की टीम को नहीं मिली एंट्री, गेट से लौटी
टीम 15 करोड़ के दावे को लेकर पूछताछ करेगी।
दिल्ली चुनाव से पहले चुनाव आयोग का दर्द छलका, माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हैं
आम आदमी पार्टी के द्वारा चुनाव आयोग पर बार-बार आरोप लगाए जा
विकसित भारत के पथ पर मील का पत्थर साबित होगा यह बजट:डॉ नरोत्तम*
पूर्व गृह मंत्री की बजट पर प्रतिक्रिया*