Hindi News Portal
खेल

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिकेटर पर दो साल का प्रतिबंध

जोहानसबर्ग। 36 टेस्ट मैच खेल चुके अल्विरो पीटरसन को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया। 2014-15 में दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में मैच फिक्स करने के प्रयास के तहत पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुलाम बोदी को 20 वर्ष के लिए प्रति‍बंधित किया गया था। इसके बाद से भ्रष्टाचार के मामले में प्रति‍बंधित किए जाने वाले पीटरसन छठे क्रिकेटर हैं।
पीटरसन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की आचार संहिता की कई धाराओं के आरोपों को स्वीकारा। इस मामले में अभी कई और क्रिकेटरों को सजा सुनाई जानी है। सीएसए के अनुसार पीटरसन के बैन की अवधि इस वर्ष 12 नवंबर से शुरू हो गई। पीटरसन को इसी दिन इन आरोपों के चलते निलंबित किया गया था।
पीटरसन ने 36 टेस्ट मैचों में 34.88 की औसत से 2093 रन बनाए। उन्होंने 2009-10 में कोलकाता में भारत के खिलाफ पदार्पण में शतक लगाया था। उनकी और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की सफल ओपनिंग जोड़ी थी। उन्होंने 5 टेस्ट शतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 182 था। पीटरसन ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वे इंग्लिश काउंटी लंकाशायर और द. अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में लायंस की तरफ से अभी भी खेल रहे थे।

-

 

22 December, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल