Hindi News Portal
मनोरंजन

विनोद खन्ना हैं कैंसर से पीड़ित? जाने उनके बेटे राहुल खन्ना ने क्या कहा

अपने जमाने के मशहूर एक्टर और अमिताभ को ठक्कर देने वले अभिनेता विनोद खन्ना इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे राहुल का कहना है कि शरीर में पानी की कमी के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। लेकिन इंटरनेट पर छाईं कई खबरों में कहा जा रहा है कि वो ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं गुरुवार से एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। लेकिन अभी तक उनके कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। उस फोटो मै तो विनोद काफी कमजोर लग रहे हैं। उनका यह रुप देखकर बहुत से फैंस दुखी हो गए और उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर को अपनी दुआएं भेज रहे हैं।
जब इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम ने अस्पताल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना करते हुए केवल इतना बताया कि वो अब स्थिर हैं और पहले से बेहतर हैं। विनोद खन्ना इस समय पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं। उन्हें शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। जहां परिवार की रिक्वेस्ट पर एक्टर की हालत पर अस्पताल कुछ भी बोलने से कतरा रहा है वहीं उनके बेटे राहुल खन्ना ने कहा कि उनके के शरीर में पानी की बहुत कमी हो गई थी।
राहुल ने कहा- पापा को शुक्रवार के दिन शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी होने की वजह से भर्ती कराया गया। परिस्थितियों को जल्द ही नियंत्रण में लाया गया। उनकी सेहत में सुधार है और डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने वाले हैं। हमारा परिवार अस्पताल का बहुत आभारी है जिस तरह से उनका यहां ध्यान रखा गया। उन्हें मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं।

07 April, 2017

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।