Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

नगरीय निकायों में शानदार जीत, मिशन 2018 के लिए अबकी बार 200 पार का संदेश दिया : चौहान

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जश्न मनाया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फिर शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार माना और कहा कि यह विजय भाजपा की नीतियों की विजय है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता है। उनके नेतृत्व और विश्वास की जीत है। यह जीत कार्यकर्ताओं के घनघोर परिश्रम की जीत है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को अध्यक्षीय कार्यकाल के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और कहा कि हमारे अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया यह उनके परिश्रम की जीत है। प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री नंदकुमारसिंह चौहान को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पहारों से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प करें कि पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से हम जनता, जर्नादन की सेवा करेंगे, विकास के काम करेंगे और जनता ने जो हम पर विश्वास व्यक्त किया है किसी भी कीमत पर विश्वास को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लाखों लाख कार्यकर्ताओं को घनघोर परिश्रम करने का आव्हान किया। पूर्व में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

17 August, 2017

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।