Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

रोहिंग्या मुसलमान सुरक्षा के लिए खतरा, नहीं दी जा सकती भारत में शरण: सुरेश भैयाजी

रायपुरः आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण नहीं दी जा सकती है। यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। एक कार्यक्रम में भैयाजी ने कहा, 'म्यांमार में हिंदुओं की हत्या हुई है। रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांमार से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया है। जब म्यांमार सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तब वह भारतीय सीमाओं पर आए।'

उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान जम्मू कश्मीर में शिविर बनाकर रहे है और अब वे जरूरी संसाधन की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए लेकिन क्या हमारे देश के लोगों की सुरक्षा की कीमत पर हमें ऐसा करना चाहिए? उन्होंने कहा कि कोई भी देश वैध समय सीमा समाप्त होने के बाद विदेशियों को रहने की अनुमति नहीं देता है। लेकिन इन प्रवासियों को लगता है कि भारत एक ऐसा देश है जहां किसी को कोई परवाह नहीं है और कोई सवाल नहीं करता है।
संघ सरकार्यवाह ने कहा कि यह अच्छा है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए कहा है। हम ऐसे लोगों को पनाह नहीं दे सकते हैं जिससे हमारी सुरक्षा को खतरा हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि रोहिंग्या को शरणार्थी की तरह माना जाए, न कि अवैध प्रवासियों की तरह। ऐसे शक्तियों की पहचान करने की जरूरत है जो ऐसे तत्वों की वकालत कर रहे हैं।
उन्होंने कोर्ट में दिए केंद्र सरकार के हलफनामें की तारीफ की जिसमें कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमान अवैध प्रवासी हैं तथा उनके भारत में रहने से सुरक्षा को खतरा हो सकता है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि जानकारी मिली है कि कुछ रोहिंग्या का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन आईएस से संबंध है।

 


Dailyhunt

03 October, 2017

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है