Hindi News Portal
मनोरंजन

राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दिया खास तोहफा !

मुंबई: कार्टूनिस्ट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर अपने ही अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ठाकरे ने 1970 से 2017 तक भारतीय सिनेमा में अमिताभ बच्चन की यात्रा का विवरण देने के लिए उनके छह हास्य-चित्रों का चित्रण किया है।

 

 

 

 

ठाकरे ने सोशल मीडिया पर वह पोस्ट साझा करते हुए कहा, "पिछले सालों में बहुत से

कलाकार आए। उन्होंने सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी, अपनी पहचान बनाई और लोकप्रियता भी अर्जित की है। और कुछ समय बाद वह खो गए लेकिन अमिताभ बच्चन का प्रभुत्व अभी भी मौजूद है। और कैसे?"
ठाकरे मानते हैं कि बच्चन ने पर्दे पर विभिन्न किरदारों को निभा कर हिंदी सिनेमा को शैली और सामग्री के संदर्भ में पुन: परिभाषित किया है। उनके कुछ किरदार तो दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए कैद हो गए हैं।
उन्होंने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नरेंद्र मोदी का कार्टून बनाया था। पिछले महीने उन्होंने भारत रत्न लता मंगेशकर का कैरिकेचर बनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सौजन्य ; खबर इडिया टीवी
(इनपुट- आईएएस)

12 October, 2017

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।