Hindi News Portal
मनोरंजन

'एक दो तीन...' को लेकर माधुरी का चौंकाने वाला रिएक्शन, जैकलिन के साथ कर रही हैं ऐसा बर्ताव !

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सॉन्ग 'एक दो तीन...' को एक बार फिर से फिल्म 'बागी 2' के लिए रिक्रिएट किया गया है। इसे जैकलिन फर्नाडिस पर फिल्माया गया है। हाल ही में यह गाना रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यूजर्स जैकलिन को माधुरी वाले अंदाज में बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'तेजाब' फिल्म में माधुरी पर फिल्माए गए इस गाने को उस समय खूब पसंद किया गया था। लेकिन जब फिल्म के निर्देशक एन.चंद्रा और कोरियोग्राफर सरोज खान इसके रिक्रिएशन के बारे में पता चला तो वह काफी नाराज हुए।

Madhuri Jacqueline- Khabar IndiaTV

 


खबरों के मुताबिक चंद्रा और सरोज खान ने इसे बकवास कहा है। वहीं दूसरी ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि निर्देशक इस गाने के खिलाफ केस भी दर्ज करवाने जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इसके रिक्रिएशन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब आ रही खबरों के अनुसार जैकलिन अपने इस गाने के बारे में जानने के लिए माधुरी दीक्षित से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। वह जानना चाहती हैं कि उन्हें यह गाना कैसा लगा। लेकिन दूसरी ओर माधुरी, जैकलिन के संपर्क में नहीं आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि, माधुरी, जैकलिन के मैसेज को अनदेखा कर रही हैं। अब माधुरी के इस तरह के बर्ताव को देखकर लगता है कि उन्हें भी जैकलिन का यह गाना बिल्किल पसंद नहीं आया है। इसीलिए वह कुछ भी कहने से बच रही हैं। हालांकि बता दें कि सलमान खान और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे जैकलिन को उनके इस गाने के लिए काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
सौजन्य : खबर इण्डिया टीवी
फ़ाइल फ़ोटो

 

 

23 March, 2018

IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने पीएम मोदी से मुलाकात की , शेयर की तस्वीरें
सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है