Hindi News Portal
विदेश

अगले 30 वर्षों में 2 अरब बढ़ जाएगी विश्व की जनसंख्या, चीन से आगे निकल जाएगा भारत

संयुक्त राष्ट्र: भारत 2027 के आस-पास चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन सकता है. भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27.3 करोड़ की वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना रह सकता है. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के ‘‘पॉपुलेशन डिविजन’’ ने ‘ द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट 2019 हाइलाइट्स (विश्व जनसंख्या संभावना) मुख्य बिंदु’ प्रकाशित किया है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 30 वर्षों में विश्व की जनसंख्या दो अरब तक बढ़ने की संभावना है. 2050 तक जनसंख्या के 7.7 अरब से बढ़कर 9.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है. इस अध्ययन के मुताबिक विश्व की जनसंख्या इस शताब्दी के अंत तक करीब 11 अरब तक पहुंच जाने की संभावना है.

यहां जारी नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक ऊपर बताए गए वैश्विक जनसंख्या में जो वृद्धि होगी उनसे में से आधी वृद्धि भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका में होने की अनुमान है.

सौजन्य जी न्यूज

 

 

 

18 June, 2019

कंगाली की राह पर पाकिस्तान, एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ; वर्ल्ड बैंक ने जारी की रिपोर्ट
आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।
रूस में फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर पुतिन ने नागरिकों को धन्यवाद दिया , कहा कि रूस बनेगा मजबूत
यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया।
शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए
गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया
ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया
एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है
अमेरिका में फ्लू से लगभग 15 हजार लोगों की मौत
11 हजार से अधिक फ्लू से पीडि़त रोगियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।