रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार सुबह आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने अपने साथियो के व्दारा छूटी नहीं मिलाने पर मजाक उड़ाने पर अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 जवान घायल हो गए। बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया।
आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि रहमान को दिसंबर के अंत में पारिवारिक समारोह में छुट्टियों पर जाना था। इसके लिए उसने लंबी छुट्टी की मांग की थी। हालांकि, फिलहाल उसकी छुट्टियां मंजूर नहीं हो पाई थी। इसे लेकर साथी जवानों ने मजाक किया तो वह गुस्से में आ गया और फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बताया कि आईटीबीपी का यह कैंप धौदई क्षेत्र में कडेनार में है। सुबह 8:45 बजे हुई फायरिंग में कुल 6 जवानों की मौत हुई।
बस्तर आईजी पी.सुंदरराज के मुताबिक, यह आपसी विवाद ही लग रहा है। फायरिंग का कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- जवानों में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। उन्हें समय पर छुट्टी और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। ‘जवानों में तनाव जैसी कोई बात नहीं
फायरिंग में मोके पर मारे गए जवान में दो पश्चिम बंगाल के ,एक हिमाचल का एक पंजाब दो केरला के जवान एक राजस्थान का है
फ़ाइल फोटो