Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

दूसरी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में रामायण का अनुवाद करने वाली हस्तियां होंगी शामिल

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर में दूसरी वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है, जो 26 से 29 जनवरी तक चलेगी. अंर्तराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में विश्व के 15 देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे. वहीं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल सहित फ्रेंच, अंग्रेजी, और अन्य भाषाओं में रामायण का अनुवाद करने वाली हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं.

पहली वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी संस्कारधानी जबलपुर में वर्ष 2016 में हुआ था. लेकिन इस बार होने जा रही दूसरी वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का रूप और भव्य होने वाला है. इस बार इस आयोजन में विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और प्रदेश शासन सहयोग करने आगे आया है. इस आयोजन का मुख्य मकसद रामायण के महत्व से देश-दुनिया को परिचित कराना है.

खास बात ये है कि इस बार हो रही वल्र्ड रामायण कांफ्रेंस मे राम मंदिर निर्माण को लेकर कई अनुभवी इंजीनियर जो इस दिषा मे काम कर रहे है वो भी शिकरत करेंगे. वही वर्षो पुराने राम सेतु निर्माण को लेकर भी विशेषज्ञ और जानकार इस वल्र्ड कांफ्रेस मे अपना संबोधन देने वाले हैं. पूरे आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं. दुनिया की पहली अंग्रेजी अनुवाद वाली रामायण लिखने वाले डॅा अखिलेश गुमाश्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में डेविड फा्रले (हाउ आई बिकेम ए हिन्दू बुक लिखने वाले), फ्रेंच मे रामायण लिखने वाले फिलिप बेनाड समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जानकार शामिल होंगे.

 

सौजन्य ; ज़ी न्यूज

 

02 January, 2020

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।