Hindi News Portal
राजनीति

कंग्रेस के पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में 300 कार्यक्रताओ ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में आपका स्वागत है। ये एक परिवार है और आज से आप भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर इस परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। अब हम सभी लोग एक टीम की तरह, मिलजुलकर आपके बदनावर विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
बदनावर के पूर्व विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में बदनावर विधानसभा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, धार सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक तथा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अच्छा फैसला लिया है और मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं, बधाई देता हूं। और आपके भाजपा में आने से हमारा परिवार बढ़ा है और उसे मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आपका घर है और हम आपके भाई हैं। चौहान ने कहा कि अब हम मिलजुलकर, एक टीम की तरह जनता की सेवा करेंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बदनावर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा और हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार के समय जब प्रदेश तेजी से बरबादी के रास्ते पर जा रहा था, तब सिंधिया जी और राज्यवर्धन जी जैसे उनके साथियों ने विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को समझाने का प्रयास किया । जैसे रावण ने उसे समझाने वाले भाई को लात मारकर भगा दिया था, वैसा ही अहंकार कांग्रेस में आ गया था। उन्होंने सिंधिया जी को सड़क पर आकर निपटने की चुनौती दे डाली। कमलनाथ और दिग्विजयसिंह को उनके अहंकार का फल मिला और सरकार सड़क पर आ गई।
भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से एक परिवार के रूप में काम करती रही है और अब आप भी इस परिवार के सदस्य बन गए हैं। आप भाजपा परिवार में आए हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम मिलजुंलकर काम करेंगे और आपको कभी यह महसूस नहीं होगा कि आप बाहर से आए हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस के धार से लोकसभा प्रत्याशी रहे दिनेश गिरवाल, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस विजय सिंह पंवार, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आत्माराम जाट, सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु चुनाव प्रबंधन कार्यालय का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर विधानसभा उपचुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता, रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, सहित बडी संख्या मै पदाधिकारी उपस्थित थे।

16 June, 2020

कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है
वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह
आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।"
बैतूल लोकसभा के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदयाघात से निधन
चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान होना है