Hindi News Portal
भोपाल

अवैध उत्खनन एवं परिवहन को सख्ती से रोका जाये - खनिज मंत्री

भोपाल : बुधवार, खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध उत्खनन और परिवहन को सख्ती से नियंत्रित किया जाये। साथ ही राजस्व वसूली में सुधार की गुंजाईशे तलाशें, जिससे शासन की राजस्व आय में बढ़ोत्तरी हो सकें। खनिज मंत्री बुधवार को विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

खनिज मंत्री ने विभागीय संरचना के संबंध में निर्देश दिये कि विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिये रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाये। उन्होंने कहा कि पन्ना खदान कार्यालय को स्ट्रांग बनाये, जिससे खदान की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से हो सके। खनिज मंत्री ने बताया कि वृक्षारोपण करने का यह उचित समय है, अत: नदियों के किनारे वृक्षारोपण किया जाये, जिससे नदी के कटाव को रोका जा सके। उन्होंने विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से करने के लिये भोपाल में खनिज काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। खनिज मंत्री सिंह ने कहा कि विभाग अंतर्गत शिथिल खदानों को निरस्त कर नये सिरे से नीलामी की जाये।

सचिव, खनिज साधन एवं प्रबंध संचालक सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में खनिज खदानों की संख्या 7285 है। जिसमें से 4271 खदानों मे कार्य प्रारंभ है। शेष 3014 खदानें शिथिल स्थिति में है। प्रदेश की 1432 रेत की खदानें है, जिनका 125 रूपये प्रति घनमीटर से आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। जिलेवार समूह बनाकर ऑनलाइन निविदायें आमंत्रित की जाती हैं जिसमें एक जिले में एक ठेकेदार को ही रेत खनन का अधिकार दिया गया है, जो तीन वर्ष के लिए अनुबंधित होता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, बी.पी.एल परिवार को स्वयं के उपयोग के लिए 10 घनमीटर रेत की उपलब्धता को रायल्टी मुक्त रखा गया है और स्थानीय श्रमिकों का नियोजन अनिवार्य किया गया है। जिससे रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकेगें।

 

 

 

 

 

15 July, 2020

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे