Hindi News Portal
देश

पीएम मोदी ने कहा- संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बहुत जरूरत, पढ़िए संबोधन की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर न्यूबयॉर्क में आयोजित एक वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमनें 150 से अधिक देशों में चिकित्सा एवं अन्य सामग्री पहुंचाई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद यह पहली बार है जब पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल हुए हैं। भारत सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 सत्र के लिए निर्वाचित हुआ है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर योजना है। मुश्किल वक्त में भारत सबसे पहले मदद करता है। PM मोदी ने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बहुत जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल सिस्टम को बदलने की जरूरत है।
पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन चुनौतियों के अलावा क्लाबइमेट चेंज जैसी लंबी अवधि की चुनौतियां भी हमारी प्राथमिकता में हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया बदल गई है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम अपनी महिलाओं को सशक्त बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पिछले 6 साल में हमने डायरेक्ट बिनिफिशियर प्रोग्राम के लिए 40 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। जरूरतमंद लोगों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मा न भारत योजना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रही है। हमारे खाद्य सुरक्षा योजना से 830 मिलियन नागरिकों को लाभ मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के जरिए 2022 तक हर भारतीय के सिर के ऊपर अपनी क्षत होगी जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि हम एजेंडा 2030 को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल में हमने 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया।
पीएम मोदी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया, हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े। हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाया। कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया, अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पैकेज लाए। हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने साल 2025 तक टीबी की पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है। विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हम धरा के प्रति अपनी जिम्मेदारियां नहीं भूल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने अपने राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाई। इस दौरान भारत के छह हजार गांवों में स्व च्छाता के लक्ष्य को पूरा किया गया। हमने हमेशा विश्वह शांति और समृद्धिट की बात की है।
भारत में दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा रहता है। हमें अपनी जिम्मेदारियां पता हैं। हमें पता है कि यदि हम विकास के लक्ष्यों को पूरा करते हैं तो ग्लोबल लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा, दुनिया की प्रगति में संयुक्त राष्ट्र का बड़ा योगदान है। इस साल हम संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत ने शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों को समर्थन दिया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष भारतीय थे।

17 July, 2020

NIA को बड़ी सफलता मिली, रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार
NIA ने आरोपी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था
वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया