Hindi News Portal
देश

चीन की कंपनियों के लिए मुसीबत, सरकारी टेंडर में अब आसानी से भाग लेना नहीं ले पाएगी

नई दिल्ली। लद्दाख बॉर्डर पर भारत के साथ उलझकर चीन ने जो गलती की है उसका खामियाजा उसकी कंपनियों को भुगतना पड़ रहा है। अब सरकार ने चीन की कंपनियों के लिए ऐसे नियम बना दिए हैं जिसके बाद उनके लिए देश में कोई भी सरकारी टेंडर आसानी से मिल पाना संभव नहीं होगा। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनरल फाइनेंशियल नियम 2017 में बदलाव किया है।

इस बदलाव के बाद अब हर उस देश की कंपनी को भारत में किसी सरकारी टेंडर में बिड करने की अनुमति तभी मिलेगी जब कंपनी के पास गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से राजनीतिक और सुरक्षा क्लीयरेंस मिल चुका होगा। यह आदेश सिर्फ चीनी कंपनियों के लिए नहीं है बल्कि हर उस देश की कंपनी के लिए है जिसकी सीमा भारत के साथ लगती है। लेकिन जानकार मान रहे हैं कि मुख्य तौर पर चीन को ध्यान में रखते हुए ही यह नियम बदला गया है।

चीन की कंपनियों के लिए भारत में लगातार मुश्किल बढ़ती जा रही है। कई चीनी कंपनियों के कॉन्ट्रेक्ट रद्द किए जा चुके हैं। सरकार ने सबसे पहले शुरुआत चीन की 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध के साथ की है। इसके अलावा चीनी की कंपनी हुआवे को भी 5जी ट्रायल से बाहर कर दिया गया है।

पिछले महीने चीनी सैनिकों ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों शहीद हुए लेकिन निहत्थे लड़ने के बावजूद भारतीय सैनिकों ने चीन के 43 सैनिकों को मौत के घाट उतारा था। चीन की इस गुस्ताखी का खामियाजा अब भारत में काम कर रही चीन की कंपनियों को भुगतना पड़ रहा है

 

सौजन्य : इंडिया टीवी

23 July, 2020

वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापस ली
केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम