Hindi News Portal
भोपाल

शौर्य स्मारक में भारतमाता की दिव्य-भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल : शनिवार, भोपाल के शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भारतमाता की 37 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण जिसमै प्रतिमा के पेडस्टल पर अशोक चक्र के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी उकेरा गया है इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्य प्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सके। चौहान ने कहा कि देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों की स्मृति में निर्मित शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शौर्य स्मारक पर वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आये सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक लोगों के मन में अक्सर यह भाव आता था कि यहाँ भारतमाता की मूर्ति होनी चाहिए। यह सपना आज साकार हुआ। उन्होंने कहा शौर्य स्मारक आने वाला हर व्यक्ति वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर भारतमाता को प्रणाम कर देश भक्ति के भाव से भर जायेगा।

संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने भी शौर्य स्मारक पर वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद भारतमाता को पुष्पांजलि अर्पित की। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पत्नी साधना सिंह और प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन और जनसम्पर्क शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर भारतमाता की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार राजकुमार पण्डित का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
प्रतिमा स्थापना के लिये विशेषज्ञों, वास्तुविदों, शिल्पकारों, चित्रकारों, आकल्पनकारों और संस्थानों आदि से प्रस्ताव आमंत्रित करने के बाद आर्शीवचन की मुद्रा में राष्ट्रध्वज सहित कमल पर भारतमाता की लगभग 25 फीट (पेडस्टल सहित 37 फीट) कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के पेडस्टल पर अशोक चक्र के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी उकेरा गया है।

 

15 August, 2020

नामांकन जमा करने उम्मीदवार 24 हजार की चिल्लर लेकर पहुंचा
गिनती करने में कर्मचारियों को आधा घंटे से अधिक का समय लग गया था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम लोकसभा के पिपरिया एवं बालाघाट लोकसभा के लांजी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया
बेईमानी करने वालों की जगह जेल में है भाजपा की सरकारें कर रही डॉ.अंबेडकर के सपनों को पूरा-डॉ. मोहन यादव
भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिये आज से प्राप्त किये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र
प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाएंगे।
जीतू पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है, राहुल गांधी को हिंदी और जीतू पटवारी को गिनती नहीं आती - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं न्यू ज्वॉनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. मिश्रा की पत्रकार-वार्ता
टॉयलेट के पानी से धोयी जा रही सब्जियां पर नगर निगम ने 8 हजार का जुर्माना लगाया
गंदगी की भरमार पाई गई