Hindi News Portal
देश

रामविलास ने बताया, मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाने में NDA ने क्यों किया था समर्थन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर उन्हंस सियासत का शिखर पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी सर्वगुण संपन्न थे, इसलिए राजग ने भी उनके राष्ट्रपति बनने का समर्थन किया था। मंत्री पासवान ने कहा, "2019 में भारत रत्न से सम्मानित प्रणब दा हमेशा शोषित, वंचितों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनमें दलीय राजनीति से ऊपर सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी।"

पासवान ने आगे कहा, "प्रणब दा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मृदुभाषी सौम्य चेहरा हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा। उनसे मेरी पहली मुलाकात 1977 में दिल्ली में हुई और उसके बाद से ही उनके साथ एक पारिवारिक संबंध बना रहा और सुख-दुख के हर मौके पर उनका स्नेह मिलता रहा।"

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रणब मुखर्जी के अद्वितीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने वित्त, विदेश और रक्षा मंत्री सहित तमाम प्रमुख मंत्रालयों को संभालते हुए एक अमिट छाप छोड़ी। राष्ट्रपति के पद पर रहते उनकी निष्पक्ष छवि की भी मिसाल दी जाएगी।

 

 


सौजन्य : इंडिया टीवी

 

 

 

 

01 September, 2020

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।