Hindi News Portal
देश

भारत ने ड्रैगन को दिया झटका, SCO की बैठक में रूस गए राजनाथ सिंह ने उठाया यह बड़ा कदम

नई दिल्ली: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज रूस के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान राजनाथ सिंह का चीनी समकक्ष से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री के साथ मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब संगठन के दो प्रमुख सदस्य भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध है।

अधिकारियों ने बताया कि चार सितंबर को होने वाली एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत करेंगे। जून के बाद सिंह की यह दूसरी मास्को यात्रा होगी। उन्होंने 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विजय दिवस परेड का आयोजन द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75 वीं वर्षगांठ पर किया गया था।
रूस ने 10 सितंबर को एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी आमंत्रित किया है। रूसी रक्षा मंत्री शोइगू के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में सिंह रक्षा अनुबंधों के तहत भारतीय सशस्त्र बलों को विभिन्न हथियारों और कलपूर्जों की जल्द आपूर्ति के लिए दबाव डालेंगे। इस वार्ता में, उम्मीद है कि, दोनों पक्ष भारत में एके 203 राइफल के उत्पादन के काफी समय से लंबित प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से अंतिम रूप देंगे
अधिकारियों ने कहा कि सिंह रूसी पक्ष से भारत को एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणालियों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध करेंगे। भारत को एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की पहले खेप की आपूर्ति 2021 के अंत तक निर्धारित है। अधिकारियों ने बताया कि एससीओ की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न चुनौतियों एवं खतरों से निपटने के तरीकों को लेकर विचार-विमर्श किये जाने की उम्मीद है।

बता दें कि पैंगोल झील पर हुए ताजा विवाद के बाद भारत और चीन के अधिकारियों की एक बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व सेना के ब्रिगेड कमांडर कर रहे हैं। मंगलवार को भी ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता आयोजित की गई थी। मालूम हो कि चीन की सेना के 29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग झील के दक्षिण बैंक क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था, लेकिन भारतीय सेना ने इस आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

 

सौजन्य : इंडिया टीवी

 

 

03 September, 2020

पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापस ली
केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम
नरेन्द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल के पलक्कड़ में रोड-शो किया
1998 में कोयम्बेटूर बम विस्फोडट के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।