Hindi News Portal
राजनीति

राजमाता जी ने लोकमाता बनकर जनसंघ और भाजपा को सींचा : शर्मा

भोपाल। श्रद्धेय राजमाता जी राजसी वैभव छोड़कर लोकमाता बनीं और जनसेवा का मार्ग चुना। आदर्श और श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को अपनी मेहनत और त्याग के बल पर सींचा है। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे राजनीतिक संगठन बना है, तो उसमें श्रद्धेय राजमाता जी का योगदान अविस्मणीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजमाता जी की स्मृति में 100 रूपए का स्मृति सिक्का जारी कर भारतीय राजनीति में उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने का काम किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में स्व. राजमाता जी के जन्मशताब्दी के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी के जन्मशताब्दी के समापन अवसर पर सोमवार को प्रदेश भर में कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजमाता जी का पुण्य स्मरण करते हुए 100 रूपए का सिक्का जारी किया। ग्वालियर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित किया। भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर स्थित राजमाता जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राजमाता जी के जीवन पर केंद्रीत चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जिसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना।
राजमाता जी ने कभी भी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी अपने विचार और सिद्धांतों के प्रति हमेशा अडिग रहती थीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाने को लेकर राजमाता जी को 20 सूत्रीय बातें मानने की बात कही थी, तो राजमाता जी ने उन्हें मना करते हुए जेल जाना स्वीकार किया था। राजमाता जी ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय राजमाता जी हमेशा कार्यकर्ताओं की चिंता करती थीं। संगठन कैसे आगे बढ़े यह विचार हमेशा उनके मन में रहते थे। उन्होंने कहा कि राजमाता जी ने कार्यकर्ताओं की एक पीढ़ी को पुष्पित और पल्लवित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि राजमाता जी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया। देश सेवा के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज का काम करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, सीमा सिंह, सुश्री सरिता देशपांडे, श्री सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

13 October, 2020

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है